शनिवार, 18 जनवरी 2020

मां भवानी

जय  मां भवानी  रण चंडिका कहां  हैं आप
एक   बार   मेदिनी   पे  फिर  चली  आइए।
बढ़   रही   चोरी   घूसखोरी   वा  बलात्कार
ऐसे   आताताइयों   को  आइना   दिखाईए।
काट काट पापियों की मुंडियो की माला को
पहनकर    गले     हार    सबको    बचाइए।
आज  माता भारती  की  लाज खतरे में लगे
जो   हैं   देशद्रोही   परलोक   को   पठाइए।

🙏🌷✍️कवि अनन्त (अयोध्या)


               9918140485

मोहब्बत

🌷मैं तो कुछ भी  नहीं  तू मोहब्बत मेरी।
🌷न है पहचान कुछ भी तू शोहरत मेरी।
🌷मेरे  दिल की है धड़कन तेरे  नाम की,
🌷भूल  जाना  मगर  है  तू  चाहत  मेरी।

        ✍️ कवि अरुण "अनन्त"
          🌹 9918140485🌹